लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक जीत हासिल की है। लेकिन बीजेपी के सुब्रत पाठक ने 2019 के चुनाव में जीत हासिल की। आज बीजेपी प्रत्याशी की पहली सूची आने वाली है। जिसमें कन्नौज को भी शामिल किया जा सकता है। लोकसभा क्षेत्र कन्नौज की लेटेस्ट अपडेट-
Kannauj Loksabha 2024 Loksabha election 2024 कन्नौज लोकसभा का गठन 1967 में हुआ था। जिसमें कुल पांच विधानसभा है। इनमें छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, बिधूना, रसूलाबाद शामिल है। वर्तमान समय 17वीं लोकसभा का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी से सुब्रत पाठक कर रहे हैं। जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। जो समाजवादी पार्टी की पारिवारिक सीट बन गई थी। जिस पर सबसे अधिक समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। अब तक कुल 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी ने सात बार जीत हासिल की है। जनता पार्टी ने तीन बार जीत हासिल की। जबकि भाजपा और कांग्रेस को दो-दो बार सफलता मिली है। इसके अतिरिक्त ने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल ने एक-एक बार जीत हासिल किया।
अब तक के सांसदों पर नजर डाली जाए तो
1967 में कन्नौज सीट के लिए हुए पहले लोकसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी प्रत्याशी के रूप में राम मनोहर लोहिया ने जीत हासिल की थी।
1971 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सत्यनारायण मिश्रा
1977 में जनता पार्टी से राम प्रकाश त्रिपाठी
1980 में जनता पार्टी से ही छोटे सिंह यादव
1984 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शीला दीक्षित
1989 में जनता दल से छोटे सिंह यादव
1991 में जनता पार्टी से छोटे सिंह यादव
1996 में भारतीय जनता पार्टी से चंद्रभूषण सिंह ने जीत हासिल की थी।
इसके बाद हुए सभी लोकसभा चुनाव में यह सीट समाजवादी पार्टी के पास रही। जिसमें
1998 में सपा से प्रदीप यादव
1999 में सपा से मुलायम सिंह
2000 में सपा से अखिलेश यादव
2004 में सपा से अखिलेश यादव
2009 में सपा से अखिलेश यादव
2012 में सपा से डिम्पल यादव
2014 में सपा से डिंपल यादव ने जीत हासिल की।
इस सिलसिले को भाजपा के सुब्रत पाठक ने तोड़ा। जब
2019 में उन्होंने डिंपल यादव को हराकर यह सीट हासिल की।
2019 का रिजल्ट
2019 के लोकसभा चुनाव में सुब्रत पाठक को कल 563087 वोट मिले थे। जबकि समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव को 550734 वोट मिले। इसके अतिरिक्त तीन प्रत्याशी और खड़े हुए थे। लेकिन नोटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 8165 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। इसके बाद एसएचएस से आनंद विक्रम सिंह को 4922, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भारती को 4143, निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्यूष पाठक को 3883 वोट मिले थे।
2024 लोकसभा चुनाव
2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी से सुब्रत पाठक प्रबल प्रत्याशी हैं। जिन्हें टिकट मिलने की भी चर्चा है। कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा का प्रत्याशी यहां से खड़ा होगा।