कन्नौज

आशिकी का भूत, होर्डिंग लगाकर किया प्यार का इजहार, लिखा ‘marry me…’ मचा हड़कंप

कन्नौज में एक सिरफिरे ने भीड़भाड़ वाले इलाके में होर्डिंग लगाकर अपने प्यार का इजहार किया और किशोरी से शादी करने के लिए लिखा। फिलहाल पुलिस ने होर्डिंग को हटवा दिया है। मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2024

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में प्यार में अंधा युवक ने होर्डिंग लगाकर शादी प्रपोज किया। जिसमें अंग्रेजी में लिखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मार्ग पर लगाई गई होर्डिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रास्ते से जो भी निकलता रुक कर होर्डिंग जरूर देखता है। माहौल गरम देख होर्डिंग हटा दी गई है। फिलहाल चर्चा का बाजार गर्म है। लोगों में नाराजगी भी है।‌ उनका मानना है कि इस प्रकार से किसी के मान सम्मान से खेलना गलत है।‌ पुलिस को युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वरना भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं और बढ़ेंगी।‌ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजली पावर हाउस के पास 'मुझसे शादी करो' की एक होर्डिंग लगी है। अंग्रेजी में लिखा है कि 'Marry me...'। होर्डिंग में कई दिल के निशान भी बने हैं। अंग्रेजी में संदेश भी लिखा है। एक तरफ लड़के और लड़की की फोटो भी लगी है। होर्डिंग राह चलते लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। होर्डिंग को लेकर लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरीके से किसी की बेइज्जती करना उचित नहीं है। कानून को अपना काम करना चाहिए।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई। युवक और युवती की पहचान हो सकी है। होर्डिंग छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
14 Jul 2024 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर