कन्नौज

UPSC Result: कलेक्टरेट में सहायक का बेटा बना कलक्टर, UPSC की परीक्षा में पाया 10वां स्थान 

UPSC Result 2024: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले मयंक त्रिपाठी ने संघ लोक सेवा आयोग में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। मयंक UPSC की परीक्षा में 10वें स्थान पर आये हैं। 
less than 1 minute read
Apr 22, 2025
UPSC
मयंक त्रिपाठी फाइल फोटो

UPSC Final Result 2024: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले मयंक त्रिपाठी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 10वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपने हले अटेम्‍प्‍ट में 337 रैंक हासिल किया था। इस बार यह उनका दूसरा प्रयास था और उन्हें 10वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका सेलेक्शन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था।

पिता है प्रधान सहायक 

मयंक त्रिपाठी के पिता जी जिला कलेक्टरेट में प्रधान सहयक हैं। मयंक त्रिपाठी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से पढाई की है। मयंक ने साल 2023 में भी UPSC की परीक्षा क्लियर की थी और फिलहाल राजस्व विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वो UP PSC के तहत DSP रह चुके हैं।

 उत्तर प्रदेश के इन छात्रों ने लहराया परचम 

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने UPSC की परीक्षा में परचम लहराया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान, सहारनपुर की कोमल पुनिया ने छठवां स्थान, मिर्ज़ापुर SDM हेमंत मिश्रा 13वां स्थान, मिर्जापुर के ही SDM सौम्य मिश्रा 18वां स्थान, गोरखपुर में एसडीएम रहे शिवम सिंह ने 73वीं रैंक प्राप्त किया है। 

मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट 

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। प्री, मेंस और इंटरव्यू के बाद कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में आया है। इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम पहले स्थान पर है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है।