22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, पूरे देश में पहला स्थान 

UPSC 2024 Result: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में पुरे देश में प्रथम स्थान पर आई हैं। आज UPSC का रिजल्ट जारी किया गया जिसमे उन्हें आल इंडिया रैंक 1 मिला है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 22 Apr 2025, 3:37 PM IST

UPSC

शक्ति दुबे

UPSC 2024 Final Result: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग में में परचम लहराया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में पहला स्थान लाया है। उन्हें इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त हुआ है। वहीं हर्षिता गोयल दूसरे, अर्चित पराग डोंगरे तीसरे, मार्गी चिराग​​ शाह चौथे और आकाश गर्ग पांचवे स्थान पर रहें।

BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन 

शक्ति दुबे ने प्रयागराज के ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हैं। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स किया। साल 2018 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी।

मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट 

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। प्री, मेंस और इंटरव्यू के बाद कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में आया है। इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम पहले स्थान पर है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है।

6th और 18th रैंक पर यूपी के ये कैंडिडेट 

संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम आने के बाद छठवे और 18वें स्थान पर भी उत्तर प्रदेश ने परचम लहराया। UPSC परिणाम में जहां सहारनपुर की कोमल पुनिया छठवे स्थान पर रहीं वहीं मिर्जापुर की एसडीएम सौम्या मिश्रा की 18वीं रैंक आई है। मिर्जापुर में ही एसडीएम हेमंत मिश्रा की 13वीं रैंक आई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग