कन्नौज

मंत्री असीम अरुण बोले- सपा के गुंडो की पिटाई से क्षुब्ध अनुसूचित जाति के युवक की आत्महत्या

योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 100 की गिनती अपने पास रखें। बीजेपी चट्टान की तरह खड़ी है।

less than 1 minute read
Jul 18, 2024

उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के गुंडो ने एक अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई की। जिसको बंधक बनाया। जिससे क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या कर ली है। यही समाजवादी पार्टी का चरित्र है। अखिलेश यादव को ऐसे स्थान पर जाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। '100' की गिनती अपने पास रखें। बीजेपी चट्टान की तरह खड़ी थी और हमेशा खड़ी रहेगी।

कन्नौज मिली हार के सवाल पर असीम अरुण ने कहा कि हार के कई कारण होते हैं। हमें सभी को जोड़ने के लिए और भी अच्छा कार्य करना है। उनके क्षेत्र में सभी राशन कार्ड धारकों को पूरा का पूरा राशन मिले। इसके लिए सुनियोजित अभियान चलाया है। जिसमें उन्हें सफलता मिली है। बारिश का मौसम है जल भराव की स्थिति है। जिससे लोगों को समस्या हो रही है। इस समस्या का समाधान भी हमी को करना है।

165 गौशाला संचालित

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज 165 गौशालाएं संचालित है। आज से 2 साल पहले केवल 51 गौशालाएं थी। जिस गौशाला से शिकायत मिली थी। वहां के सभी पशुओं को दूसरी गौशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां की व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद फिर से गौशाला शुरू कर दी जाएगी।

Updated on:
29 Oct 2024 07:36 pm
Published on:
18 Jul 2024 09:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर