कन्नौज

डिंपल यादव के बारे में यह क्या बोल दिया मंत्री स्वाति सिंह ने, अब हो रहा वायरल

मंत्री स्वाति सिंह ने अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज सांसद डिंपल यादव को भी निशाना बनाया।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 6:46 PM IST
Minister Swati Singh
Minister Swati Singh

कन्नौज. कन्नौज में भाजपा सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज सांसद डिंपल यादव को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कानून व्यवस्था की बात करते हैं, जब डिम्पल यादव इलाहाबाद गई थीं तो अपने ही कार्यकर्ताओं से भाग रही थीं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि यहां भाजपा से किसी की टक्कर नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से नतीजे आये थे, उसी तरह से इस बार नगर निकाय चुनाव में भी नतीजे सामने आएंगे।

मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि आज हमारे भारतीय जनता पार्टी का सम्मेलन था और उसी के लिए मैं यहां आई हूं। नगर निकाय चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि जब हमारा विधानसभा चुनाव था, तब जिस तरह से रिकॉर्ड टूटा उसी तरह से इसमें भी रिकॉर्ड टूटेगा और मुझे लगता है कि उस समय तो मीडिया के बंधुओं ने भी कहा था कि उन्हें भी इतनी सीटें भाजपा को जीतने की उम्मीद नहीं थी। स्वाति सिंह ने कहा कि एक बार फिर विधानसभा चुनाव जैसे नतीजे निकाय चुनाव में आएंगे और सभी पुराने रिकार्ड इस चुनाव में टूट जाएंगे।

पार्टी में सभी कार्यकर्ता बराबर

उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश हमारा घर है। मंै जहां चाहूंगी, वहां जा सकती हूं। उन्होंने कहा कि जहां तक मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने का सवाल है, तो चाहे सीएम हों या मंत्री सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उनसे कोई भी पार्टी कार्यकर्ता मिल सकता है। मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जहां मुख्यमंत्री हो चाहें कोई मंत्री, हर कोई कार्यकर्ता है। दूसरी पार्टी की तरह नहीं कि कोई मुख्यमंत्री हो गया तो वह दूसरे कार्यकर्ताओं से अलग हो जाता है। आप समझ सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी और दूसरी पार्टी में क्या अंतर है।

सपा के गढ़ में सफाया करना है

उन्होंने अपने प्रत्याशी के विरोध में खड़े भारतीय जनता पार्टी के एक बागी प्रत्याशी के बारे में कहा कि जो भी इस तरह से खड़ा हुआ है, उसके खिलाफ जरूर कोई न कोई कार्रवाई की जाएगी। जहां तक असर होने की बात कर रहे हो तो जो हमारे बैनर पर खड़ा हुआ है। जो हमारे सिम्बल पर चुनाव लड़ रहा है, उस पर कोई असर नहीं होने वाला। कन्नौज को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उसी गढ़ में तो सफाया करना है।

मुख्यमंत्री लोगों के दुख-सुख को बांटते हैं

स्वाति सिंह ने कहा, देखिए, यह चुनाव प्रचार की बात है तो 23 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी आ रहे हैं। योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो बाढ़ के दौरान नाव में बैठकर लोगों के बीच में गए और दुखदर्द बांट। उसको भी तो बताना चाहिए कि यह वह मुख्यमंत्री हैं, जो लोगों के दुख-सुख को बांटते हैं। मंैने विधानसभा चुनाव में भी बोला था और निकाय चुनाव में भी बोल रही हूं कि भारतीय जनता पार्टी का किसी से कोई मुकाबला नही है। क्योंकि यह न तो धर्म और जाति की पार्टी है और न इसमें परिवारवाद है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार में रहकर अपनी बहू-बेटियों को नही बचा पाए, वह आम जनता को कैसे बचाएंगे।

Published on: