12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले सपा दिखाएगी ताकत

स्टार प्रचारक हाजी इकराम करेंगे मुस्लिम बस्तियों में रोड शो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 17 Nov 2017, 5:13 PM IST

samajwadi party loksabha chunav 2019

akhilesh yadav

आगरा। नगर निकाय चुनाव में अखिलेश यादव प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं होंगे। योगी आदित्यनाथ आगरा में भाजपा मेयर प्रत्याशी के लिए रैली करने के लिए 19 नवंबर को आगरा में आएंगे। भाजपा ने मुस्लिम समाज से किसी को भी टिकट नहीं दी थी। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मुस्लिमों से दूरी निकाय चुनाव में भारी पड़ सकती है। बसपा के मुस्लिम नेता के नाम पर बड़ा चेहरा इस बार बाहर होने के चलते मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने का प्लॉन सपा ने तैयार किया है। आगरा में मुस्लिम समाज को एकजुट करने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता रोड शो करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाली है कमान
नगर निगम चुनाव में आगरा का पहला चरण का मतदान 22 नवंबर को होना है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारक के तौर पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली है। समाजवादी पार्टी के के नेता उनसे एक दिन पहले आगरा में आकर रोड शो करेंगे। सियासी सरगर्मियों के बीच अब वोट की धुरी मुस्लिम बस्तियों में जाकर टिक गई है। 18 नवंबर को समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री और विधायक हाजी इकराम को स्टार प्रचारक बनाया गया है। समाजवादी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव 2012 के फार्मूले के तौर पर निकाय चुनाव लड़ रही है। यहां समाजवादी पार्टी अपनी चुनौती सीधे भारतीय जनता पार्टी से मानकर चल रही है। आगरा के मंटोला की मुस्लिम बस्ती से समाजवादी पार्टी स्टार प्रचारक पूर्व राज्यमंत्री और विधायक हाजी इकराम रोड शो कर मुसलमानों को रिझाएंगे।

मुस्लिम वोटरों पर पकड़ मजबूत करना चाह रही सपा
समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के बीच छिड़े विवादों के बीच वोटरों में उलझन का माहौल था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही भाजपा पर नोटबंदी ओर जीएसटी से कारोबारियों को परेशानी हो चुकने की बातें कर चुके हैं। इसी आधार पर उनके नेता भी चुनाव में व्यापारियों से इस बात को लेकर सपा उनके साथ खड़ी है। विधायक हाजी इकराम 18 नवंबर को मंटोला में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो मुस्लिम बस्तियों में भ्रमण करेगा और हाजी इकराम यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे।