कन्नौज

weather news: सुबह और रात में कोहरे का असर, तापमान में होगी वृद्धि, जानें कैसा रहेगा मौसम?

IMD weather news मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सुबह और रात में कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। इस दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि भी हो सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

2 min read
Jan 30, 2025

IMD weather forecast मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में सुबह और रात में कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जिससे तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। यह स्थिति कन्नौज की रहने वाली है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 31 जनवरी शुक्रवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण दिशा से रहने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। धुंध का असर दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा कन्नौज में 31 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है

Also Read
View All

अगली खबर