कन्नौज

मच्छर बत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने वाली दो महिलाओं की मौत, दो की हालत गंभीर, क्या कहते हैं एसपी?

कन्नौज में मच्छर बत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

2 min read
Oct 25, 2024

Kannauj Mosquito wick factory, two working women died, two in critical condition उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब मच्छर बत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने गई चार महिला कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। जबकि दो अभी भी उपचार चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर है।‌ घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। घटना कोतवाली क्षेत्र के मकरंद नगर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुर में मच्छर बत्ती बनाने की फैक्ट्री है। जहां पर काम करने गई चार महिला कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें 22 वर्षीय गौरी और 23 वर्षीय प्रिया भी शामिल थी। प्रिया को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर प्रिया की भी तबीयत रात में अचानक बिगड़ गई और उसके भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फायर सेफ्टी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। यह जानकारी की जा रही है कि फायर सेफ्टी मानकों को पूरा किया गया है कि नहीं? फैक्ट्री में लगभग 70 से 80 मजदूर काम कर रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
25 Oct 2024 03:11 pm
Published on:
25 Oct 2024 03:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर