
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के समय दरोगा जिम से एक्सरसाइज करके घर आया था। जिन्हें दूध पीने के बाद सीने में दर्द होने लगा। जिससे घर में सभी परेशान हो गए। पत्नी ने साथी दरोगा को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन दरोगा को कार्डियोलॉजी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की। मृतक बुलंदशहर के आलमपुर जरिया का रहने वाला थे। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
पी-रोड स्थित विजय टावर अपार्टमेंट निवासी विष्णु कुमार शर्मा काका देव थाना में तैनात थे। जवाहर नगर चौकी इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे थे। बीते बृहस्पतिवार को विष्णु शर्मा जिम से वापस लौटे। दूध पीने के बाद उनकी तबीयत भी बढ़ गई। जिन्हें साथ में रहने वाले दरोगा सीसामऊ थाना की पुलिस गाड़ी से कार्डियोलॉजी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन इस बात की जानकारी उनकी पत्नी रजनी और बेटे तनिष्क और कनिष्क को नहीं दी गई। बुलंदशहर में रहने वाले माता-पिता भी कानपुर बुला लिया गया।
जिलाधिकारी के अनुमति के बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इसके बाद पत्नी को उसकी जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी का बुरा हाल हो गया। तब तक माता-पिता भी बुलंदशहर से पहुंच चुके थे। पुलिस लाइन में मृत विष्णु कुमार शर्मा को नम आंखों से अंतिम सलामी दी गई। पिता नरेश चंद्र शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य शव को लेकर जरिया आलमपुर बुलंदशहर चले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
Updated on:
25 Oct 2024 09:37 am
Published on:
25 Oct 2024 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
