5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लैकमेल से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लड़की के साथ फोटो की थी शेयर

Young man committed suicide कानपुर में हाई स्कूल के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि लड़की के साथ अपनी फोटो शेयर करने पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। ‌

2 min read
Google source verification
छात्र ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Young man committed suicide कानपुर में हाई स्कूल के छात्र ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया। इधर, एक युवक के घर न पहुंचने पर लोगों ने जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि वह कोचिंग पढ़ने के लिए नहीं आया है। इस पर परिजनों ने खोजबीन की। पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों और हाथ से मृतक की अनिकेत के रूप में शिनाख्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पनकी धाम रेलवे स्टेशन की है।

17 वर्षीय छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शास्त्री नगर निवासी अनिल सैनी के घर में अनिकेत उर्फ समीर सैनी के न लौटने पर खोजबीन चालू की गई।

कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था मृतक

परिजनों ने बताया कि वह रोज कोचिंग पढ़ने के लिए जाता है। बीते बुधवार को भी शाम को वह कोचिंग पढ़ने के लिए गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। कोचिंग में जानकारी की गई तो पता चला कि अनिकेत कोचिंग पढ़ने नहीं आया है। इधर खोज शुरू की गई। खोजते-खोजते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां कपड़े और हाथ से अनिकेत की शिनाख्त हुई। अनिकेत के शव को देखकर घर में कोहराम मच गया।

पिता प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं

अनिकेत के पिता अनिल सैनी दादा नगर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वे घर में अपनी पत्नी अनीता, बड़ी बेटी गुनगुन और 17 साल के अनिकेत के साथ रहते हैं। अनिकेत के आत्महत्या करने की खबर से घर में कोहराम मच गया। इधर, अनिकेत के आईपैड में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने नाम से लिखना शुरू किया है।

क्या लिखा सुसाइड नोट में?

सुसाइड नोट में लिखा कि "मैं समीर सैनी हूं मुझे मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे हैं, इसलिए मैं मरने जा रहा हूं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।" इसमें किसी लड़की का भी उल्लेख किया गया है। उसने आगे लिखा कि उस लड़की की कोई गलती नहीं है। गलती मुर्गी की है। अंत में भी उसने लिखा कि लड़की की कोई गलती नहीं है; हम ही उसको परेशान करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।