
One lakh bounty robber arrested, SOG and surveillance कन्नौज में एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब एक लाख रुपए के इनामी डकैत को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि इनामी डकैत उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कन्नौज के मकरंद नगर में जून 2023 की डकैती में शामिल था। इस घटना में शामिल 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार डकैत की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम ने बीते 2 वर्षों से फरार डकैत को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार डकैत बलाडा पारदी उर्फ कुल्ली लाल मूल रूप से गुना मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जो वर्तमान समय में दौलताबाद औरंगाबाद महाराष्ट्र में रह रहा था। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार डकैत ने जून 2023 में मकरंद नगर मोहल्ले में डकैती डाली थी। जिसमें भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवर, साढ़े सात लाख रुपए नगद और एक रिवाल्वर ले गया था। इस मामले में कुल 11 डकैत शामिल थे। जिनमें 10 को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसपी ने बताया कि 1 लाख का इनामी डकैत काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसओजी और सर्विलांस की टीम ने साइंटिफिक तरीके से डकैत को गिरफ्तार किया है। जो दूसरे राज्यों उड़ीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश में डकैती, हत्या की घटनाएं कर चुका है। जो जेल भी हो आया है। उड़ीसा में भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।