
Western disturbance active in Western Himalayas after 24 hours आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मार्च की रात को सक्रिय होगा। जिससे हिमालय क्षेत्र का मौसम प्रभावित हो सकता है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले 5 दोनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। जिससे सुबह और शाम के तापमान में असर पड़ेगा। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान में अधिकतम 21 डिग्री पहुंच सकता है। इस हफ्ते बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में सोमवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात को दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बुधवार का तापमान 20 डिग्री से 38 डिग्री के बीच, गुरुवार 27 मार्च का तापमान 21 से 39 डिग्री, शुक्रवार 28 मार्च को 18 से 36 डिग्री, शनिवार 29 मार्च को 17 से 34 डिग्री, रविवार 30 मार्च को तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
Published on:
23 Mar 2025 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
