कन्नौज

बंदी के भागने का मामला: निलंबित सिपाही, होमगार्ड सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Kannauj crime news कन्नौज में फरार बंदी मामले में सिपाही, होमगार्ड सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने सिपाही को पहले ही निलंबित कर दिया है। जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2025, 4:56 PM IST
गुरसहायगंज थाना पुलिस (फोटो सोर्स- 'X' कन्नौज पुलिस)
फोटो सोर्स- 'X' कन्नौज पुलिस

Kannauj crime news कन्नौज में बंदी के भागने के मामले में सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को निर्देशित किया गया है। इधर विवेचना अधिकारी की तहरीर पर सिपाही, होमगार्ड, बंदी के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर को मामले की जांच दी गई है। घटना गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की है।

गुरसहायगंज थाना में दर्ज किया गया मुकदमा 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में विवेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुमेश कुमार ने तहरीर देकर सिपाही धीरू, होमगार्ड रमेश चंद्र और फरार बंदी मोहित कुमार के खिलाफ तहरीर दी है‌। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके पहले सिपाही धीरू को लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को लिखा गया है।

15 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोपी 

मामला नाबालिक 15 वर्षीय किशोरी को भगाने से जुड़ा हुआ है। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जनखत गांव निवासी मोहित कुमार ने एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया था। जिसके खिलाफ 31 अगस्त को किशोरी की मां ने तहरीर देकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। करीब ढाई महीने से पुलिस मोहित कुमार की तलाश में लगी थी। काफी मशक्कत के बाद मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन दोनों को चकमा देकर वह भाग निकला। घटना की जांच के लिए सीओ सिटी को दी गई है। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। ‌

Updated on:
18 Nov 2025, 4:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू