
कन्नौज. जिले में एक युवक ने पहले तो किशोरी से छेड़छाड़ की उसके बाद ऐसा कारनामा कर डाला कि जिसको भी इस मामले की जानकारी हुयी वह जानकर हैरान रह गया। बताते चले कि हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने पर आरोपी युवक व उसके परिजनों ने लाठी डंडों से उसे पीटा। इसके बाद दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने घर में आगजनी कर हंगामा किया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
जब लगाई आग
कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी ग्रामीण की करीब 16 वर्षीय बेटी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। यह बात किशोरी ने अपने परिजनों को बताई। शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के भाई को आरोपी युवक व उसके परिजनों ने लाठी डंडों से मारपीट घायल कर दिया। अफरा तफरी के बीच आरोपी युवक के परिजनों ने घर में रखे छप्पर में आग लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजबहादुर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, मझपुर्वा चौकी प्रभारी धीरज कुमार के साथ पहुंचे। आरोपी युवक मौके से भाग निकला। उसे देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की माने तो पुरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी रह गए हैरान
किशोरी से छेड़छाड़ मामले की खबर थोड़ी ही देर में आग की तरह फ़ैल गयी। उसके बाद कई लोग वहां इकठ्ठे हो गए और पूरे मामले की जानकारी की। जब लोगों को यह पता चला कि हैंडपंप पर पानी भरने गयी किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की और शिकायत पर पीड़ित पक्ष के साथ इन लोगों ने मारपीट भी की लेकिन छेड़छाड़ का मामला वहीँ दब जाये इस लिए अपने ही हाथों से अपने घर में आग लगा ली। यह सभी लोग आरोपी पक्ष की इस करतूत को जानकर हैरान रह गए।