4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, सैकड़ों ने देखा तो लडक़ी ने खाया जहर

वायरल होते-होते यह वीडियो लडक़ी के मोबाइल तक पहुंचा तो उसने जहर निगल लिया।

2 min read
Google source verification
gang rape video, viral video, rape video, kannauj news, hindi news, crime news

कन्नौज. हैवानियत ने एक और बेटी को मौत के मुंह में धकेल दिया। ताजा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। गांव की एक बेटी से दो पड़ोसियों ने एक सप्ताह पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बनाकर मुंह बंद रखने के लिए धमकाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार दिन बाद दोनों पड़ोसियों ने लडक़ी को फिर शिकार बनाया, लेकिन हरकत के बाद दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया। इस वीडियो को गांव तथा पड़ोसी इलाकों के सैकड़ों लोगों ने देखा। वायरल होते-होते यह वीडियो लडक़ी के मोबाइल तक पहुंचा तो उसने जहर निगल लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसने आपबीती बताई। डाक्टर्स की तमाम कोशिश के बाद लडक़ी की जिंदगी तो बच गई, लेकिन उसे मौत के मुंह में धकेलने के लिए मजबूर करने वाले शोहदे फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं।


एक सप्ताह में दो मर्तबा सामूहिक दुष्कर्म


कन्नौज कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सदर क्षेत्र के गांव में एक सप्ताह पहले दोपहर के वक्त युवती अपने परिजनों को भोजन देने के लिए खलिहान की तरह निकली थी। इसी दौरान सन्नाटा देखकर गांव के दो युवकों पप्पू और गुड्डू ने उसे अपने घर में खींच लिया। दोनों युवकों ने लडक़ी के मुंह में कपड़ा बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पीडि़त परिवार का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों युवकों ने लडक़ी को मुंह बंद रखने के लिए धमकाया। लडक़ी शांत रही तो दोनों शोहदो का मन बढ़ गया और दो दिन पहले उन्होंने मौका देखकर लडक़ी के साथ फिर दुष्कर्म किया। इस मर्तबा घिनौनी हरकत करने के बाद शोहदों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया।


लडक़ी के मोबाइल में पहुंची क्लिप, खाया जहर

सोमवार को दुष्कर्म का वीडियो समूचे इलाके में वायरल हो चुका था। गांव के साथ-साथ आस-पास के सैकडों लोगों ने वायरल वीडियो को देखा। शाम होते-होते किसी परिचित ने मामले की जानकारी देकर लडक़ी के मोबाइल पर वायरल वीडियो की क्लिप भेजी तो देखकर वह चौंक गई। इसके बाद इज्जत की खातिर उसने जहर निगल लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन लडक़ी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां होश में आने के बाद लडक़ी ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन सरक गई। परिजनों की शिकायत पर एसपी ने सदर कोतवाली को मामला दर्ज करने के लिए कहा, जिसके बाद रिपोर्ट तो दर्ज हो गई, लेकिन दुष्कर्म के आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।


गुरसहायगंज में भी हुआ था ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2018 को गुरसहायगंज कोतवाली के समधन इलाके में दवा लेने निकली एक युवती से उसके पड़ोसी सलमान उर्फ सल्लू और तालिब ने घर तक छोडऩे की बात कहकर बाइक पर बैठाकर अनजान स्थान पर लेकर पहुंच गए थे। जहां दोनों ने युवती के साथ गैंगरेप करने के साथ वीडियो भी बना लिया था। घटना के दो दिन बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। उस मामले में लडक़ी ने आत्मदाह का ऐलान किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सल्लू और तालिब को गिरफ्तार किया था।