Retired constable son passed UPSSSC, got a big job कन्नौज में रिटायर्ड कांस्टेबल के पुत्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। UPSSSC की परीक्षा पास की है। सफलता की खबर जैसे ही घर पहुंची। खुशी की लहर दौड़ गई।
Retired constable son passed UPSSSC, got a big job रिटायर्ड कांस्टेबल के बेटे ने सभी बाधा पार करते हुए यूपीएसएसएससी (upsssc) की परीक्षा पास कर ली है। इसकी खबर मिलते ही घर में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। अब मंडी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। तिर्वा क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी लाखन सिंह की खुशियों का ठिकाना नहीं है। उनके पुत्र रवि सिंह को यह सफलता मिली है। इसके साथ ही घर वालों को खुशियां मनाने का अवसर दिया है।
Retired constable son passed UPSSSC, got a big job कांस्टेबल लाखन सिंह औरैया में ड्यूटी करते थे। जो 2019 में रिटायर हुए थे। घर में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दो अन्य की शादी अभी करनी है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों से रवि सिंह सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था। लिखित एग्जामिनेशन पास किया। लेकिन फिजिकल और इंटरव्यू में रुक जाता था। यूपीएसएसएससी की इस बार की परीक्षा में उसने सफलता हासिल की है। अब मंडी निरीक्षक के पद पर काम करेंगे।
Retired constable son passed UPSSSC, got a big job लाखन सिंह ने अपने परिवार के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया घर के अन्य सदस्यों में जागेश्वर प्रसाद प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि आकाश वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है। तीसरे बेटे रवि ने यूपी एसएससी पास करके सरकारी नौकरी प्राप्त की है। रवि सिंह की सफलता के बाद घर में बधाईयों का दौर जारी है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।