Tamil Nadu police arrested youth in Kannauj: कन्नौज पहुंची तमिलनाडु की कन्याकुमारी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसे अपने साथ लेकर चली गई। गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया।
Tamil Nadu Police in Kannauj: कन्नौज में तमिलनाडु पुलिस की उपस्थिति से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके खिलाफ तमिलनाडु की रहने वाली किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में है, जिसकी खोज करते हुए तमिलनाडु पुलिस कन्नौज पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मामला सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने से जुड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पनगवां गांव निवासी उदय नारायण 1984 से तमिलनाडु में बर्फ बेचने का काम कर रहे थे। वहीं पर परिवार भी रहता था। उनके पुत्र अजय की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से कन्याकुमारी की रहने वाली एक किशोरी के साथ हो गई। दोस्ती समय के साथ गहरी होती चली गई।
अजय ने किशोरी के कुछ आपत्तिजनक फोटो बना लिए। इसी बीच कोविड-19 का समय आ गया। इसके बाद आइसक्रीम बिक्री पर रोक लग गई, तो परिवार कन्नौज अपने गांव आ गया। अजय भी परिवार के साथ कन्नौज आ गया। यहां पर उसने कन्याकुमारी में खींची गई आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही परिवारीजन को इस संबंध में जानकारी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तमिलनाडु पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बीते रविवार को कन्याकुमारी थाने के इंस्पेक्टर मितुबुल देवी गुरसहायगंज थाने पहुंची, जहां उन्होंने अपने आने का कारण बताया। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस टीम अजय को गिरफ्तार करने के लिए पनगवां पहुंची, जहां अजय को गिरफ्तार किया गया। कन्याकुमारी पुलिस अजय को लेकर अपने साथ चली गई।