कन्नौज

टीचर ने 6 साल की बच्ची की निर्दयता से की पिटाई, बनवाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौज में मीनिंग और पहाड़ा ना सुनाने पर शिक्षक ने एक छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। जिसका उसने वीडियो भी बनवा लिया था। वीडियो देखकर छात्रा के घर वाले नाराज हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। ‌
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2024, 6:10 PM IST
छात्रा की निर्दयता से पिटाई करता शिक्षक

Teacher brutally beats a 6 year girl उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने कक्षा 2 में पढ़ने वाली छात्र की इस बात के लिए जमकर पिटाई कर दी कि उसे पहाड़ा नहीं आता था। मीनिंग भी याद करके नहीं आई थी। यही नहीं टीचर ने छात्रा की दादी को दिखाने के लिए पिटाई का वीडियो भी बनवा लिया। जो शिक्षक के लिए महंगा पड़ गया। दादी वीडियो देखा तो नाराज हो गई और अपने बेटे से पुलिस कंप्लेंट करने को कहा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो 12 दिन पुराना बताया जाता है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लिखित तहरीर का इंतजार कर रही है। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के खडिनी कस्बे का है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के खडिनी कस्बा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार अपने घर में ही ट्यूशन पढ़ने का काम करता है। छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़कर जीवन यापन करता था। जिसके यहां करीब 6 साल की एक बच्ची ट्यूशन पढ़ने आती थी। टीचर ज्ञानेंद्र कुमार ने होमवर्क में दिए गए मीनिंग के विषय में पूछा तो छात्र नहीं बता पाई। इस दौरान पहाड़ा भी सुनाने को कहा।

टीचर को गिरफ्तार किया गया

इस पर शिक्षक ज्ञानेंद्र नाराज हो गया और उसने लकड़ी की पटरी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लड़की चीखती चिल्लाती, बचने का प्रयास करती। लेकिन शिक्षक मानने को तैयार नहीं हुआ। करीब 52 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक ने एक छात्र से इसका वीडियो भी बनवा लिया। वह छात्रा की दादी को दिखाना चाहता था। लेकिन यह कदम उसका उल्टा पड़ गया। उन्होंने टीचर को फटकार लगाई। इस वीडियो के कुछ अंश दिखाते हैं। इधर एएसपी अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Nov 2024, 6:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू