Monsoon triple attack कन्नौज में आसमान से गिर रही बिजली की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
Monsoon triple attack कन्नौज में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला भी शामिल है। सुबह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लोगों को डरा रही हैं। ठठिया में आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन देवी मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर बारिश के कारण जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता को भी रद्द कर दिया गया। अब इसकी तारीख नई तारीख घोषित की जाएगी।
मौसम विभाग में कन्नौज के लिए अलर्ट जारी किया था। जिसके अनुसार आज बारिश होने की पूरी संभावना थी। छिबरामऊ में आकाशीय बिजली की चपेट में 50 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी बेरियनगला आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने वीरेंद्र कुमार को सौ सैय्या अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के समय वीरेंद्र कुमार पेड़ के नीचे खड़ा था। उसी समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को दे दिए आपदा कोष से नियमानुसार मदद की जाएगी।
महिला की मौत
छिबरामऊ तहसील के ही मधेपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय सीता देवी पत्नी संजय यादव भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के समय सीता देवी भैंस को सुरक्षित करने के लिए गई थी। उसी समय आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आ गई। सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार को मदद के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। नियमानुसार मदद की जाएगी।
झमाझम हो रही बारिश से ठठिया स्थित प्राचीन देवी मंदिर को नुकसान पहुंचा है। ठठिया मुख्य बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मंदिर का हिस्सा टूट गया। कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
इधर लगातार हो रही बारिश से ठठिया स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली खो-खो प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया। अब नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुल 17 विद्यालयों की छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि जिला खो खो प्रतियोगिता की नई तारीख घोषित की जाएगी।