कन्नौज

UP Politics: हम आएंगे तो इनको देंगे 1 लाख महीना, अखिलेश यादव के ऐलान ने बढ़ाई सियासी हलचल

AKhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर यश भारती पुरस्कार पाने वाली प्रतिभाओं की सम्मान राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रतिमाह की जाएगी। खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग देने का भी वादा किया।
2 min read
Aug 20, 2026
Akhilesh yadav
अखिलेश यादव फोटो सोर्स @yadavakhilesh X Account

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों और अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार फिर से वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग और हर संभव सुविधा देने की बात कही। साथ ही अखिलेश यादव ने ‘यश भारती’ पुरस्कार और सम्मान राशि को लेकर भी बड़ा दावा किया है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर खिलाड़ियों और प्रदेश की प्रतिभाओं को लेकर अपनी सरकार की भावी योजनाओं का खाका सामने रखा। उनके इस ऐलान में खेलों के साथ-साथ कला, शिक्षा, समाजसेवा और प्रोफेशनल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर एक बार फिर वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। खिलाड़ियों को ओलंपिक और अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने के लक्ष्य के साथ इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग उपलब्ध कराने की बात उन्होंने कही। उन्होंने दावा किया कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने पर जोर रहेगा।

सबसे ज्यादा चर्चा ‘यश भारती’ सम्मान को लेकर किए गए ऐलान की है। अखिलेश यादव के मुताबिक, अभी से उन खिलाड़ियों, कलाकारों, चित्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, प्रोफेशनल्स और अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं की सूची तैयार की जा रही है। जिन्हें भविष्य में ‘यश भारती’ पुरस्कार दिया जाएगा।

अखिलेश ने यश भारती सम्मान को लेकर किया बड़ा वादा

उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाओं को पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने अपने पिछले कार्यकाल में ‘यश भारती’ पुरस्कार पा चुके लोगों को लेकर भी बड़ा वादा किया।

सरकार में आए तो सम्मान रास बढ़कर करेंगे 1 लाख

उन्होंने कहा कि पहले से ‘यश भारती’ सम्मान प्राप्त कर चुके लोगों की सम्मान राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रतिमाह की जाएगी। और सम्मान राशि की पुनर्बहाली की जाएगी।
अखिलेश यादव के इस ऐलान को आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खासतौर पर खिलाड़ियों और प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए सम्मान राशि तथा खेल सुविधाओं का वादा चर्चा में है। हालांकि, यह योजना सत्ता में वापसी की स्थिति में लागू करने की बात के तौर पर सामने आई है। अब देखने वाली बात होगी कि अखिलेश यादव के इस ऐलान को प्रदेश के खिलाड़ी और अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाएं किस तरह लेती हैं। आने वाले समय में यह मुद्दा यूपी की राजनीति में कितना बड़ा रूप लेता है।