कन्नौज

‘सिर्फ कब्रिस्तान बनवा रहे…’ बीजेपी विधायक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आरोप

कन्नौज में कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसपी के न आने से असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

2 min read
Apr 02, 2026
बीजेपी विधायक का अखिलेश यादव पर हमला Source- X

UP Politics: समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण कन्नौज में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन वहां डीएम और एसपी नहीं आए। मंत्री जी ने 45 मिनट तक इंतजार किया। साथ में 100-200 आम लोग भी खड़े रहे। आखिर में उन्होंने कार्यक्रम छोड़कर वापस चले गए। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत बात नहीं है। रोजाना ऐसा होता है। लोगों को बेवजह इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही सही नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘नकली नोट कांड’ पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक की फोटो से उठे सियासी सवाल, पूछताछ की उठी मांग

अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी

कन्नौज से अखिलेश यादव सांसद हैं। असीम अरुण ने उनके कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी सांसद रहते हुए सिर्फ कब्रिस्तानों की दीवारें बनवा रहे हैं। दो-ढाई साल में उन्होंने कोई बड़ा विकास कार्य नहीं किया। मंत्री जी ने बताया कि अखिलेश यादव दो महीने में सिर्फ एक बार कन्नौज आते हैं। वे एक्सप्रेस-वे से आकर लोगों से मिलते हैं और तुरंत वापस चले जाते हैं। जमीन की राजनीति करने वाले लोग इस तरह काम नहीं करते।

सांसद निधि का दुरुपयोग

असीम अरुण ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने सांसद निधि का पैसा सिर्फ कुछ कब्रिस्तानों की दीवार बनाने में खर्च किया। कन्नौज के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश जी सांसद चुने गए थे, तब मैंने उन्हें बधाई दी थी। मैंने कहा था कि कन्नौज के विकास के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब या सहयोग नहीं मिला।

सपा शासन में पुलिस पर दबाव

मंत्री असीम अरुण, जो पहले पुलिस अधिकारी रह चुके हैं, ने सपा सरकार के समय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा शासन में पुलिस पर बहुत दबाव था। सपा सरकार ने एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) को बंद करने तक की कोशिश की थी। आतंकवादियों के खिलाफ जितने भी केस थे, उन्हें वापस लेने के लिए अर्जियां दाखिल कर दी गई थीं। सपा का आतंकवादियों के प्रति रवैया सबको पता है। असीम अरुण ने न्यायपालिका (ज्यूडिशियरी) को धन्यवाद दिया कि उन्होंने सही स्टैंड लिया और केस वापस नहीं होने दिए।

जमीन की राजनीति vs हवाई राजनीति

असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति अलग तरीके की है। वे एक्सप्रेस-वे पर आकर चले जाते हैं। लेकिन हम लोग जमीन से जुड़कर काम करते हैं। कन्नौज के लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उन्हें हल करने की कोशिश करते हैं। मंत्री असीम अरुण का यह बयान कन्नौज में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

चीफ प्रॉक्टर ने भाजपा नेत्री माधवी लता पर किया अश्लील पोस्ट, फोटो शेयर कर लिखी ‘गंदी बात’, छात्राओं ने दौड़ाया

Published on:
02 Apr 2026 01:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर