कन्नौज

Weather forecast: 1 जून तक हल्की-फुल्की बारिश की संभावना, बादल गरजने के साथ चलेंगी तेज हवाएं

Weather forecast आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 1 जून तक हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के नीचे रहेगा।
2 min read
Feature image

Weather forecast आईएमडी ने मौसम के अनुसार 27 में को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। कन्नौज में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार 27 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बारिश की संभावना 10 से 15 प्रतिशत के बीच है। 31 मई और 1 जून को तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 27 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 10 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 1 जून तक का मौसम?

बुधवार 28 मई का तापमान 29 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 15 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 29 मई और 30 मई का तापमान भी 29 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। 11 से 13 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शनिवार 31 मई और 1 जून का तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ‌बारिश की संभावना काफी कम है।

Updated on:
26 May 2025 08:16 pm
Published on:
26 May 2025 08:16 pm