कन्नौज

Weather forecast: अगले 4 दिनों तक 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

IMD weather forecast मौसम विभाग ने सर्दी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दिन में गर्म रहेगा और रात में ठंडी का एहसास होगा। इस बीच 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ‌ मौसम को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।

2 min read
Jan 24, 2025

IMD weather forecast and alert मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 4 दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवाओं का जोर रहेगा। 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में चमकदार तेज धूप निकलेगी।‌ लेकिन रात में ठंड का एहसास होगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। ‌उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर एक-दो दिन में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। 25 जनवरी शनिवार को आसमान साफ रहेगा।‌ 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। दिन में आज काफी गर्मी रही। शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगी। ‌

कैसा रहेगा कन्नौज में 25 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। रात में आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास होगा।

Also Read
View All

अगली खबर