कानपुर

8 साल का लिव-इन-रिलेशन: महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Kanpur murder कानपुर में 8 साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे युवक ने महिला की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Nov 03, 2025
फोटो सोर्स- 'X' कानपुर commissionrate police)

Kanpur murder कानपुर में 8 साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे प्रेमी युगल के बीच धर्म आड़े आ रहा था। प्रेमी ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। लेकिन वह हिंदू धर्म छोड़ने को तैयार नहीं थी। घटना वाली रात दोनों ने मुर्गा पार्टी की, शराब भी पिया। रात में युवक ने महिला की उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। 1 अक्टूबर को घटना की जानकारी लोगों को उसे समय भी जब कमरे के अंदर से बदबू आने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच टीम में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।‌ डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना रायपुरवा थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

Public holidays: 5 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, अदालतों में छुट्टी, 24 नवंबर भी बंद

1 नवंबर को मिला था शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के शक्कर मिल खलवा में बीते एक नवंबर को महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में कमरे के अंदर मिला था। पुलिस को घटनास्थल पर दो आधार कार्ड मिले थे। जिसमें एक महिला का और दूसरा रोहित उर्फ वाहिद का था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि वाहिद को अफीम कोठी चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। जो भागने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि वाहिद के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ करता था।

महिला के पीछे फ्रेंड

वाहिद ने बताया कि महिला के भी 6 बॉयफ्रेंड थे। जिनका उनके घर आना-जाना बना रहता था। जिनके साथ शराब पार्टी भी होती थी। जो मुझे अच्छा नहीं लगता था। वह मित्रता से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था लेकिन हुआ नहीं। मानी बीते 29 अक्टूबर को दोनों ने मुर्गा पार्टी की और शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। इस पर महिला के ही दुपट्टे से ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रवाहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read
View All

अगली खबर