कानपुर

दुकान में शराब पीने से रोके जाने पर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर मारपीट-तोड़फोड़, CCTV फुटेज वायरल

कानपुर में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने साथियों के साथ ‘दुकान’ में तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार से मारपीट की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Dec 25, 2025
Feature image

कल्याणपुर के केशव वाटिका, आवास विकास 1, केशवपुरम स्थित धुम्रपान की है। दुकान संचालक अमित उर्फ अंकित, निवासी केशवपुरम ने बताया कि रात करीब एक बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान केशव वाटिका निवासी एक युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पानी मांगा। अंकित ने पानी दे दिया, लेकिन आरोप है कि युवक ने दुकान में ही बैठकर शराब पीने लगे।

दुकान का सामान इधर-उधर फेंका

जब दुकानदार ने दुकान पर शराब पीने से मना किया तो युवक भड़क गया। आरोप है कि खुद को बीजेपी नेता बताते हुए उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दुकान के अंदर जमकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। दुकान का सामान इधर-उधर फेंक दिया गया। घटना से घबराए दुकानदार ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी और उसके साथी फरार हो चुके थे।लेकिन पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही पीड़ित अमित उर्फ अंकित ने कल्याणपुर थाने में लिखित तहरीर दी है

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, जिसका के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Dec 2025 03:57 pm
Published on:
25 Dec 2025 03:57 pm