कानपुर

कृषि शिक्षा मंत्री का आह्वान : सब्जी-फलों की खेती पर करना होगा किसानों को फोकस

सीएसए में हुआ है किसान मेले का उद्घाटन. इस खास मौके पर यहां पहुंचे प्रदेश के कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को किसानी के बेहतरीन टिप्‍स देते हुए उनका विकास के रास्‍तों पर चलने का आह्वान किया.
2 min read
Oct 15, 2018
Kanpur
कृषि शिक्षा मंत्री का आह्वान : सब्जी-फलों की खेती पर करना होगा किसानों को फोकस

कानपुर। सीएसए में हुआ है किसान मेले का उद्घाटन. इस खास मौके पर यहां पहुंचे प्रदेश के कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को किसानी के बेहतरीन टिप्‍स देते हुए उनका विकास के रास्‍तों पर चलने का आह्वान किया. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि किसानों की माली हालत गेहूं, दलहन व गन्ना की खेती से नहीं सुधरेगी. इसके लिए सब्जी और फलों की खेती पर फोकस करना होगा. इसके इतर और क्‍या-क्‍या रहा यहां खास, आइए जानें.

ऐसी मिली है जानकारी
इस मौके पर कृषि शिक्षा मंत्री सीएसए के डेयरी व हार्टीकल्चर डिपार्टमेंट के काम काज से खुश नहीं दिखे. उन्होंने साफ कहा कि वेटनरी डिपार्टमेंट को डेयरी में अच्छा काम करना चाहिए. साग-सब्जी व फलों की न्यू वैरायटी के लिए हार्टीकल्चर डिपार्टमेंट को भी अहम भूमिका निभानी होगी. किसानों को भी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल करना चाहिए. कृषि यंत्रों पर 50 परसेंट तक छूट मिलेगी. किसान मार्केट की डिमांड को ध्यान में रखकर प्रोडक्शन करें.

यूरिया बन रहा है कैंसर का कारक
कृषि मंत्री ने किसानों को उनके बेहतर योगदान के लिए सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि यूरिया के अधिक प्रयोग से कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है. इस वजह से जैविक खाद का प्रयोग करें. इस मौके पर वीसी प्रो. सुशील सोलोमन ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्‍य अतिथि को सम्मानित किया. इस अवसर पर यूएस गौतम, धूम सिंह, एचजी प्रकाश, डॉ. नौशाद खान मौजूद रहे.

अब आएगा कृषि कुंभ
शाही ने बताया कि लखनऊ में अगले महीने कृषि कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जापान व इजरायल के कृषि विशेषज्ञों के अलावा विभिन्न प्रदेशों से भी विशेषज्ञ शिरकत करेंगे. उन्होंने किसानों से मेले में शामिल होने की अपील की.

फैकल्टी के लिए 246 पद स्वीकृत
सीएसए में फैकल्टी की कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 246 पद स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन यूजीसी की गाइडलाइन की वजह से भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरू हो पा रही है. यूजीसी से ग्रीन सिग्नल मिलते ही भर्ती शुरू हो जाएगी. दो दिन पहले कैंपस में महिला से लूट को लेकर सीएसए की सिक्योरिटी पर पूछा गया तो उनका कहना था कि स्टूडेंट्स को पूरी सिक्योरिटी दी जाएगी.

Updated on:
15 Oct 2018 12:16 pm
Published on:
15 Oct 2018 12:16 pm