कानपुर

अरब सागर का निम्न दबाव और हिमालय पर्वत का पश्चिमी विक्षोभ का टकराव, इन क्षेत्रों में होगी बारिश

UP weather update अरब सागर के निम्न दबाव और हिमालय पर्वत पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का टकराव मौसम में परिवर्तन लेकर आएगा। ‌इन क्षेत्रों में बारिश की जानकारी दी गई है। कानपुर मंडल के इन जिलों में भी इसका असर पड़ेगा।
2 min read
Nov 04, 2025
मौसम में आएगा परिवर्तन (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

UP weather update सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि अरब सागर के निम्न दबाव का क्षेत्र अब गुजरात की तट तक पहुंच रहा है। हिमालय पर्वत श्रृंखला पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इसका असर जम्मू कश्मीर के पहाड़ों के ऊपर दिखाई पड़ेगा। यह दोनों सिस्टम आपस में कनेक्ट होने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह दोनों सिस्टम आपस में कनेक्ट होते हैं तो गुजरात और इसके रास्ते में पड़ने वाले राज्य गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे जिलों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसमान में बादल दिखाई पड़ सकते हैं। कानपुर मंडल के जिले औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा में भी पॉकेट में आसमान में बादल आ सकते हैं। जिसकी वजह से रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम का मौसम ठंड रहेगा। लेकिन दिन में गर्मी बनी रहेगी।

सुबह और शाम को छाया रहेगा धुंध

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में सुबह और शाम के समय धुंध बनी रहेगी। रात 9:00 बजे के बाद हवाओं की गति बढ़ने के साथ धुंध भी छटने की संभावना है। चार और 5 नवंबर को मौसम में परिवर्तन आएगा। जब अरब सागर में बने निम्न दबाव का क्षेत्र के तटों पर पहुंचने पर उत्तर भारत में नमी का असर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 5 नवंबर का मौसम?

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी 5 नवंबर को दिन में धूप निकलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश और गंगा के मैदानी भागों पर अपना असर दिखाएंगे। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती है। इस दौरान तापमान में रात के तापमान में गिरावट आएगी। 4 नवंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे कानपुर मंडल का भी तापमान गिरेगा।‌

Updated on:
04 Nov 2025 09:57 pm
Published on:
04 Nov 2025 08:52 pm