कानपुर

‘बाबर से प्यार है तो बाबर के देश जाएं’, सीएम योगी के समर्थन में उतरीं अनामिका जैन अंबर, बोलीं- अभी बाकी है मथुरा और काशी

Anamika Jain Amber: मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा फिर सत्ता में आएगी और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने योगी के लिए नया गीत लिखने की जानकारी दी, जिसमें मथुरा और काशी का जिक्र है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबर से प्यार है तो बाबर के देश जाएं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 8:42 AM IST
Anamikamber
अनामिका जैन अंबर (Instagram Photo Anamikamber)

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अभी से तेज होने लगी है। मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने दावा किया है कि अगले चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। कानपुर में दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में कई बदलाव हुए हैं, जिनका फायदा जनता को मिला है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें बाबर से प्यार है, उन्हें बाबर के देश चले जाना चाहिए। अनामिका ने योगी के लिए नया गीत लिखने की भी जानकारी दी।

2027 में फिर खिलेगा कमल, योगी दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री

अनामिका जैन अंबर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता अब काफी समझदार हो चुकी है। वह जानती है कि किसे सत्ता में लाना है और किसे सरकार चलाने का मौका देना है। कवयित्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में कई बदलाव हुए हैं। लोगों ने इन बदलावों को देखा और महसूस किया है। जनता को इनसे फायदा भी मिला है। इसलिए लोग चाहते हैं कि विकास और बदलाव का यह सिलसिला आगे भी जारी रहे।

योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा नया गीत

अनामिका जैन अंबर ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक नया गीत लेकर आ रही हैं। यह गीत जल्द ही सामने आएगा। इसमें योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या, मथुरा और काशी का भी जिक्र होगा। उन्होंने अपनी कविता की कुछ पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि

शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है, योगी वाह, योगी वाह।

नए गीत की पंक्तियां सुनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी, सत्य सनातन का सार मिले फिर, यूपी में बाबा को प्यार मिले। ओ गोरखपुर सन्यासी, बाकी है मथुरा काशी, योगी वाह। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसे काम बाकी हैं, जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए। सनातन से जुड़े मुद्दों पर काम करने की क्षमता योगी आदित्यनाथ में है। इसलिए उनका दोबारा मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।

यूपी के लिए दूसरे राज्यों के कलाकार भी बना रहे गीत

अनामिका ने कहा कि कलाकार की पहचान किसी एक राज्य तक सीमित नहीं होती। उन्होंने कहा कि कलाकार चाहे बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश या राजस्थान का हो, सबसे पहले वह हिंदुस्तानी है। उन्होंने कहा कि देश का विकास किसी एक राज्य के विकास से अलग नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां होने वाले विधानसभा चुनाव का असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ता है। इसलिए दूसरे राज्यों के कलाकार भी यूपी के लिए गीत गा रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना, बोलीं- यह राम-कृष्ण का देश है

अनामिका जैन अंबर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी देश की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। भारत राम और कृष्ण की धरती है और इसे स्वीकार करने में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा को मानता है। यहां सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान किया जाता है, लेकिन देश की सांस्कृतिक पहचान राम और कृष्ण से जुड़ी है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने अपनी कविता की पंक्तियां भी सुनाईं,

'सारे जहां से अच्छा यह हिंदुस्तान हमारा है
यहां एकता है दिल में, व्यवहार में भाईचारा है
तो याद रहे यह राम की धरती सत्य सनातन वाली है
वो बाबर के देश में जाएं, बाबर जिनको प्यारा है।'

Updated on:
27 Nov 2026, 8:42 AM IST
Published on: