कानपुर

बिकरू कांड:  कुख्यात विकास दुबे के नाम से खरीदी गई कार खाली प्लाट से बरामद

Vikas Dubey Kanpur: नौ साल पुरानी सफेद रंग की कार प्लाट बिठूर के एक गांव से मिली। कार की हालत ठीक है। कोई चला रहा था फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

2 min read
Jun 30, 2022
Bikru Kand Vikas Dubey Purchased his Name Car recovered from plot

बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे की कार बिठूर के शाहजुरा गांव के एक खाली प्लाट में बरामद हुई। सफेद रंग की स्कार्पियो विकास दुबे के नाम से आरटीओ में दर्ज है। यह कार लगभग नौ साल पहले खरीदी गई थी। गाड़ी की हालत ठीक है। कार की बरामदगी बिठूर पुलिस ने की है। पुलिस गांव के कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। बिठूर इंस्पेक्टर का कहना है कि कार बरामद हुई है। कार कोई चला रहा था। उसका पता लगाया जा रहा है।

बिठूर पुलिस को गुरुवार की रात गांव के प्लाट पर कार खड़ी होने की खबर लगी। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार नंबर यूपी 78 डीडी 2220 प्लाट पर खड़ी मिली। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो कार विकास दुबे के नाम से निकली। इससे पुलिस हरकत में आ गई। कल्याणपुर सर्किल की कई टीमें तुरंत गांव में छानबीन में जुट गईं।

कार चलाने वाले की तलाश

पुलिस की टीमें गांव में बिखर गई हैं। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी थी। एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गांव में विकास दुबे का कोई करीबी या रिश्तेदार तो नहीं रहता है। कार की हालत देखकर साफ अंदाज लग रहा है कि कार कोई चला रहा था। सवाल यह है कि यह कार कौन चला रहा था। कार पहले कभी नजर में क्यों नहीं आई।

छानबीन में यह सामने आया

11 अक्टूबर 2013 को खरीदी गई थी कार

28 अगस्त 2020 को प्रदूषण प्रमाण पत्र की अवधि खत्म हो गई

27 फरवरी 2021 को बीमा की अवधि भी समाप्त हो गई

Updated on:
30 Jun 2022 10:57 pm
Published on:
30 Jun 2022 10:55 pm
Also Read
View All