कानपुर

अहिरवां एयरपोर्ट से कारगो सर्विस को मिल गई मंजूरी, चार महीने बाद शुरू होगी सेवा

शहरवासियों और खासकर यहां के व्‍यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से यहां उद्योगपतियों की मांग थी कि कानपुर से सीधे हवाई मार्ग के जरिए विदेशों तक उनका माल पहुंचाया जा सके. इस क्रम में अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
2 min read
Nov 27, 2018
Kanpur
अहिरवां एयरपोर्ट से कारगो सर्विस को मिल गई मंजूरी, चार महीने बाद शुरू होगी सेवा

कानपुर। शहरवासियों और खासकर यहां के व्‍यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से यहां उद्योगपतियों की मांग थी कि कानपुर से सीधे हवाई मार्ग के जरिए विदेशों तक उनका माल पहुंचाया जा सके. इस क्रम में अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खबर कुछ ऐसी है कि अब अहिरवां एयरपोर्ट से कारगो सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से फाइनली मंजूरी मिल गई है. क्‍या है आगे की जानकारी, आइए जानें.

ऐसी है आगे की जानकारी
इस बारे में आगे की जानकारी कुछ ऐसी है कि यह इस कारगो सेवा के शुरू होने में करीब 4 महीने का वक्त लगेगा. यहां आपको ये भी बता दें कि पिछले दिनों अहिरवां एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई कारगो टीम के साथ एयरपोर्ट डायरेक्टर जमील खालिक के अलावा स्पाइस जेट अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी. क्‍या हुआ था इस बैठक में खास, आइए जानें आगे.

ये हुआ था बैठक में
बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर ने पूरी रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी थी. उसी रिपोर्ट को सोमवार को स्‍वीकार कर लिया गया. अहिरवां एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने इस बारे में बताया कि मंत्रालय ने इस सेवा को शुरू करने के लिए अपनी हामी भर दी है. बस, इसके शुरू होने के लिए अब शहरवासियों को चार महीने का इंतजार और करना होगा. ताकि पूरी व्‍यवस्‍थाएं सही तरह से पूरी हो सकें.

शुरू हुआ सर्वे
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम ने यह सर्वे शुरू कर दिया है कि कानपुर से कौन-कौन से देशों में माल भेजा जाता है. इसके अलावा मंत्रालय की टीम कोलकाता और मुंबई से शिपिंग के आंकड़े भी जुटा रही है. इस सेवा के शुरू होने से शहर के उद्यमियों को राहत मिलेगी. अभी विदेशों तक या देश के ही अन्य शहरों में माल भेजने में उन्हें काफी वक्त लग जाता है. कारगो सेवा शुरू होने के बाद एक दिन के अंदर ही माल कानपुर से अन्य शहरों में पहुंचा दिया जाएगा. इस सेवा से चमड़ा, लेदर गुड्स, प्लास्टिक सहित अन्य कारोबार को अच्छा बिजनेस भी मिल सकेगा.

Published on:
27 Nov 2018 12:57 pm