
कानपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक तरफ देश में आंदोलन, प्रदर्शन और धरने पर लोग बैठे हैं तो दूसरी ओर ऐसे हजारों लोग भी हैं, जिन्हें ये कानून देवदूत से कम नजर नहीं आ रहा है। कानपुर में भी ऐसे सैकड़ों परिवार हैं, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान भागकर यहां बस गए, लेकिन कईयों को अभी तक नागरिकता नहीं मिली। जिसके कारण उन्हें हरदिन कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। इन्हीं में से एक वसीबाई (82) हैं जो सीएए बनने के बाद गदगद हैं। उन्हें अब भारत की नागरिकता मिल जाएगी। बांग्लादेश से भौंती में बसे ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है इससे किसी का हक नहीं बल्कि हम जैसे सैकड़ों लोगों को घर मिलेगा। इस लिए विरोध के बजाए हमें गलें लगाएं और मिलकर भारत को विश्व गुरू बनाएं भाईजान।
कौन हैं वसीबाई
वसीबाई 1990 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले से जमींदारी छोड़कर पति व परिवार संग कानपुर आ गई थीं। कुछ वर्ष बीतने के बाद भारतीय नागरिकता के लिए पूरे परिवार ने आवेदन किया तो बेटे, बहू, पौत्र-पौत्री को नागरिकता मिल गई लेकिन उन्हें आज भी इंतजार ही है। उन्हें लेकर बेटे कभी लखनऊ तो कभी दिल्ली के चक्कर लगाते हैं। वह कहती हैं, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) आने के बाद अब शायद भारतीय हो जाऊं। वसीबाई कहती हैं कि हमें जो दर्द पाकिस्तान में मिलाख् वहां जुंबा से बयां नहीं किया जा सकता। वहां पर अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें वहां के लोग संदेह की नजर से देखते हैं।
सीएए का नहीं करें विरोध
वसीबाई ने सीएए को लेकर हो रहे विरोध पर दुख जताते हुए कहा कि हम भी इसी देश के वासी थे। सियासतदानों ने अपने फाएदे के लिए देश के दो टुकड़े कर दिए। जिसके कारण हमें पाकिस्तान मिला। वहां की सरकरों ने आजादी के बाद से अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया। बताती हैं पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ बहुत घटिया बर्ताव किया जाता है। किशोरियों व युवतियों को मदरसों से जुड़े लड़के उठा ले जाते हैं। कुछ दिनों बाद आकर बता देते हैं कि लड़की ने इस्लाम कुबूल करते हुए शादी कर ली है। वहां सामूहिक धर्म परिवर्तन भी कराया जाता है। सरकार, पुलिस, सेना व कट्टरपंथी संगठनों ने मिलकर अल्पसंख्यकों का जीना दुश्वार कर दिया है।
बल्कि नागरिकता मिलेगी
स्वरूपनगर के केमिकल कारोबारी अशोक अगनानी की पत्नी मेवीबाई को भी अब भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। वर्ष 1979 में शादी के बाद वह भारत आई थीं। यहां दो बेटियां व एक बेटा हुआ और अब नाती-पोते खिला रही हैं लेकिन भारतीय नहीं बन पाईं। अशोक बताते हैं कि हमने ही ज्यादा कोशिश नहीं की। पत्नी को लांग टर्म वीजा आसानी से मिल जाता था। कहते हैं, लोगों को सीएए का विरोध नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मानवीय कार्य किया है। इससे भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि नागरिकता मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाह व किसी के बहकावे में नहीं आएं और इस बिल का सभी स्वागत करें।
भौंती में बसें हैं बांग्लादेशी
विभाजन और विस्थापन की पीड़ादायक विरासत के साथ रोजाना शरणार्थी जीवन की संघर्षपूर्ण चुनौती से रूबरू होने वाले इन लोगों के लिए नागरिकता कानून उनकी जिंदगी में खुशी का सबसे बड़ा मौका है। वहीं विरोध आंदोलन की कोई बड़ी खबर इन लोगों और इनके परिवारजनों को सहमा रही है। वर्ष 1976 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से 105 परिवार कानपुर आए थे। इन्हें बांग्लादेश के विस्थापितों का दर्जा देते हुए भारत सरकार केपुनर्वास विभाग ने जमीन देते हुए भौती में बसाया था। जिसके बाद इनमें से कईयों ने नागरिकता मिलने का दावा किया। साथ ही वह चुनाव में मतदान भी करते हैं। पर ऐसे कई और लोग भी हैं, जिन्हें नागरिकता नहीं मिली। सीएए आने के बाद ये लोग गदगद हैं।