कानपुर

तीन मौसमी सिस्टम की टक्कर: 75 की स्पीड से तूफान, 4 से 8 अक्टूबर के बीच तूफानी बारिश

Collision three weather systems आईएमडी मौसम विज्ञान विभाग अनोखी घटना का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तरी भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जबकि इसी समय अरब सागर में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो उत्तर पूर्व की ओर द्वारका और गुजरात की तट की तरफ […]

2 min read
Oct 02, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Collision three weather systems आईएमडी मौसम विज्ञान विभाग अनोखी घटना का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तरी भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जबकि इसी समय अरब सागर में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो उत्तर पूर्व की ओर द्वारका और गुजरात की तट की तरफ बढ़ रहा है। इसी प्रकार 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आगे की ओर बढ़ रहा है। तीनों मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने की संभावना है। जिससे 4 से 8 अक्टूबर के बीच एक बहुत ही ऐतिहासिक अनोखी घटना हो सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो सकती है। जबकि राज्यों के सभी बंदरगाहों पर स्थानीय चेतावनी संकेत तीन ( LC-3) लगाने का सुझाव दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

मैं सांसद… को जेल भेज चुका हूं तू किस खेत की मूली है, कोतवाली प्रभारी का ऑडियो वायरल, सीओ को जांच

बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

मौसम विभाग सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 4 दिनों तक ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 3 से 6 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3.1 मिमी बारिश होने की संभावना है।‌

कैसा रहेगा कानपुर में 3 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। 66 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बादल गरजने और चमकने की चेतावनी दी गई है। ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 24 घंटे में 4.5 मिली मीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा 4 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में 16.27 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि रविवार 5 अक्टूबर को 25 से 30 डिग्री तापमान के बीच 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर