कानपुर

पति के सामने गिड़गिड़ाते रहे मां-बेटे, रिटायर्ड फौजी ने गोलियों से भुना, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Crime News: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और फिर जान दे दी।

2 min read
Feb 16, 2026
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Kanpur Crime News: यूपी कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी दोनाली बंदूक से पत्नी और इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की सुबह पूर्व सैनिक, जो करीब 55 वर्ष के थे, उन्होंने घर के अंदर ही अपनी पत्नी और बेटे पर दोनाली बंदूक से गोली चला दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद फौजी घर से निकले और पास के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। उन्होंने खुद को आती ट्रेन के सामने फेंक दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि आसपास के लोग समझ नहीं पाए।

ये भी पढ़ें

रात 3 बजते ही घर में घूसे बदमाश, बेटे के सामने कर दी पिता की हत्या, बेड के नीचे छुप गई बहू

चिल्लाते रहे बच्चा और मां

सोमवार की सुबह फौजी के सर पर ऐसा खुन का बुखार चढ़ा कि बच्चा और मां रोते रहें, चिल्लाते रहें, लेकिन फौजी ने एक न सुनी और दोनों को मार डाला। घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग सदमे में हैं। कई लोग कह रहे हैं कि फौजी शांत स्वभाव के थे, लेकिन अचानक ऐसा कदम उठाना हैरान करने वाला है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

पुलिस की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से दोनाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फौजी के रिश्तेदारों, पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि क्या कोई पुराना विवाद, आर्थिक समस्या या मानसिक बीमारी का असर था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘मेरे पेट में तुम्हारा बच्चा पल रहा है…’ लड़की की बात सुनते ही प्रेमी ने तोड़ा रिश्ता, शादी का झांसा देकर बनाया अवैध संबंध

Updated on:
16 Feb 2026 11:48 am
Published on:
16 Feb 2026 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर