कानपुर

निर्दयता: पति ने महिला के अंगों को सिगरेट से जलाया, अप्राकृतिक संबंध बनाया, डीजीपी हेडक्वार्टर में शिकायत

Husband burnt woman body with cigarette, unnatural relation, complaint to DGP Headquarters कानपुर में महिला को सिगरेट से जलाने और अप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। डीजीपी मुख्यालय में शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
Apr 15, 2025
Feature image

Husband burnt woman body with cigarette, unnatural relation, complaint to DGP Headquarters कानपुर में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने डीजीपी हेड क्वार्टर में शिकायत की। अपने शिकायती पत्र में उसने बताया कि उसका पति जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। विरोध करने पर सिगरेट से जलाता है। उसके साथ मारपीट की जाती है। ससुराल वाले भी पति की मदद करते हैं। डीजीपी हैडक्वाटर ने इस संबंध में संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। ‌

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली पीड़िता ने डीजीपी कार्यालय में शिकायत की है। जिसमें उसने बताया है कि नवंबर 2020 में उसकी शादी नवाबगंज हुई थी। उसके घर वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन पति दूसरी महिला के चक्कर में पड़कर उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसके साथ अप्रकृतिक यौन संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसके अंगों को सिगरेट से जलाया जाता है। उसके इस कार्य में ससुराल के अन्य सदस्य भी साथ देते हैं। महिला ने बताया कि उसके 2 साल का एक बेटा भी है।

पति कहता है रहना है तो रहो नहीं चली जाओ

पीड़िता ने बताया कि पति दूसरी महिला की चक्कर में पड़ा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। कहता है दूसरी महिला के साथ रहना पड़ेगा। नहीं चली जाओ। अब तो घर पर भी महिला को लाने लगा है और कई दिनों तक घर से गायब रहता है। डीजीपी मुख्यालय से मिले आदेश के बाद कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।

Updated on:
15 Apr 2025 07:47 am
Published on:
15 Apr 2025 07:46 am