कानपुर

दिल्ली से बनारस जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जान की बाजी लगाकर पुलिस ने बचाया यात्रियों को

Delhi to Varanasi sleeper bus caught fire कानपुर में दिल्ली से बनारस आ रही स्लीपर बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते-देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने जान जोखिम में डालकर बस में बैठी यात्रियों को बाहर निकाला। लेकिन 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। ‌

2 min read
Nov 28, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Delhi to Varanasi sleeper bus caught fire कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब दिल्ली से बनारस जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। जिसने सवारियों को सावधान करते हुए उतारने के लिए कहा। लेकिन कुछ सवारियां बस में फंस गई। जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। आग लगने की घटना रामादेवी चौराहे के पास की है।

ये भी पढ़ें

प्रदेश सरकार की घोषणा: आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र नहीं, केवल परिचय पत्र, ये विकल्प बताए गए

यात्रियों का लाखों का सामान जला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रामदेवी के पास दिल्ली से बनारस आ रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस संबंध में दिल्ली से मिर्जापुर आ रही पुष्पा देवी ने बताया कि वह बारात में शामिल होने के लिए जा रही थी। अचानक ड्राइवर ने बताया कि बस में आग लग गई। सब लोग जल्दी उतरो। जल्दीबाजी में वह उतर गई। लेकिन उनका सामान बस में रह गया। जिससे 40 हजार का सामान जल गया। एक लैपटॉप के साथ लड्डू गोपाल को भी लेकर अपने साथ मिर्जापुर जा रही थी।

बस की छत पर रखे सामान के कारण आग की आशंका

दिल्ली से अपने घर जा रहे बनारस के हितेश ने बताया कि बस की छत पर काफी सामान लदा हुआ था। जिसकी शिकायत भी की गई थी। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आग की चपेट में आने से उनका लाखों का सामान जल गया। दिल्ली से काशी जा रहे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बस के ऊपर उनका भी सामान रखा था। वह भी आग की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि जनहानि नहीं हुई। लोगों ने संभावना व्यक्त की कि बस के ऊपर रखे सामान की वजह से आग लगी है। स्लीपर बस में आग के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। देखते-देखते बस धू-धू कर जलने लगी। हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।‌

Also Read
View All

अगली खबर