Deputy CM Brijesh Pathak said about Vande Mataram कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश की एकता अखंडता से नहीं खेलना चाहिए। इसके साथ उन्होंने घुसपैठियों और बिहार चुनाव पर भी बयान दिया है।
Deputy CM Brijesh Pathak said about Vande Mataram कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के वंदे मातरम का विरोध करने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वोटों के तुष्टीकरण के लिए यह विरोध किया जा रहा है। वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय गीत का विरोध करके समाजवादी पार्टी देश की संस्कृति पर प्रहार कर रही है। देश की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत भारत की संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष को देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। देश की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां पर एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत में आ रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत और स्थिर सरकार का गठन होगा। इस चुनाव में महिलाएं बड़ी संख्या में एनडीए के पक्ष में मतदान कर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बिहार की मतदाता सूची से एक-एक घुसपैठ को बाहर किया गया है। यही व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाएगी। उत्तर प्रदेश में जो लोग बाहरी तत्वों के समर्थन में खड़े हैं और उनका पक्ष ले रहे हैं, उनकी भी भूमिका संदिग्ध है। समाजवादी पार्टी ऐसे ही लोगों का समर्थन कर रही है। अखिलेश यादव को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग प्रदेश के नागरिकों का हक छीन रहे हैं। प्रदेश में ऐसे लोगों को रहने का कोई अधिकार नहीं है।
भारत अभियान के संबंध में बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को तेजी से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। पहले डिफेंस सेक्टर में भारत विदेशों पर निर्भर था। आज देश में रक्षा उपकरण बनाए जा रहे हैं। अंतरिक्ष तकनीक में स्वदेशी का इस्तेमाल हो रहा है। अंतरिक्ष विज्ञान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं औद्योगिक क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज निर्भर भारत देश को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है। बल्कि देशभक्ति और स्वाभिमान की भावनाओं को भी प्रबल कर रहा है।