
Kanpur division 6 districts, Eight presidents announced, know their names कानपुर मंडल के सभी जिला के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। कानपुर महानगर उत्तर की जिम्मेदारी अनिल दीक्षित और कानपुर महानगर दक्षिण की जिम्मेदारी शिवराम सिंह चौहान को दी गई है। इसके साथ ही कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और औरैया के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा था। जिसकी घोषणा होली के तुरंत बात कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा आज की गई। जिसमें कानपुर नगर के दो जिलाध्यक्ष भी शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। घोषित की गई जारी की गई सूची के अनुसार औरैया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वेश कठेरिया को दी गई है।
जारी की गई सूची के अनुसार जबकि फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा को बनाया गया है। कन्नौज की जिम्मेदारी वीर कुमार सिंह भदौरिया को दी गई है। इटावा में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नु को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर ग्रामीण में उपेंद्रनाथ पासवान और कानपुर देहात में रेणुका सचान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।