father shot his sick son with his licensed gun कानपुर देहात में पति-पत्नी के बीच लड़ाई का अंत बेटे की मौत से हुआ। जब पिता ने बीमार बेटे को गोली मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
father shot his sick son with his licensed gun. कानपुर देहात में पति-पत्नी के बीच लड़ाई में बेटे को आना महंगा पड़ गया। पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां ने बताया कि बेटे का लंबे समय से उपचार चल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना डेरापुर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के जिग्नेश गांव में एक हृदय विदारक घटना हो गई। जब पिता दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने अपने 24 वर्षीय बेटे अनुज दीक्षित को अनुज दीक्षित को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण दुर्गा प्रसाद दीक्षित की पत्नी से बहस हो रही थी। इसी दौरान बेटा भी मौके पर पहुंच गया और आरोपी दुर्गा प्रसाद दीक्षित में बेटे पर ही गोली चला दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि मृतक अनुज दीक्षित के पिता ने दुर्गा प्रसाद दीक्षित में पुत्र को गोली मारी है। सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारी गई है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने खोखा और बंदूक को बरामद कर लिया है। आरोपी दुर्गा प्रसाद दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वीकार किया कि उन्होंने ही हत्या की है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।