Fear of encounter कानपुर में बालिग नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर सेक्स रैकेट चलाने वाला आरोपी दूसरे जिले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम में लगाई गई थी।
Fear of encounter कानपुर में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार में धकेलना वाले को पुलिस गिरफ्तार कर पाती। उसने गृह जनपद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसके ऊपर आरोप है कि वह बालिग नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर देह व्यापार करवाता था। जिसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। पीड़िता के पिता को आरोपी युवक के पास एक मोबाइल मिला। जिसमें 20 लड़कियों के अश्लील वीडियो थे। संबंध में 8 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। जबकि आरोपी युवक ने 12 सितंबर को फतेहपुर के जहानाबाद स्थित चाय के होटल पर पुलिस के सामने समर्पण किया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर जानकारी दी कि फतेहपुर जिला के जहानाबाद लाहौरी सराय निवासी केशव उत्तम ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। कहता है बालिग हो जाओगी तो तुमसे शादी कर लेंगे। तुम्हें रानी बनाकर रखूंगा। परिवार वालों के खिलाफ भी भड़काता है।
एक दिन उन्हें सूचना मिली कि केशव उत्तम अपने दो साथियों के साथ बेटी को घेर कर खड़ा है। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वह भी पहुंच गए। इस दौरान केशव उत्तम मौके से भाग निकला। लेकिन उसका मोबाइल नीचे गिर गया। जिसका पासवर्ड उनकी बेटी को मालूम था। खोलने पर मोबाइल में करीब 20 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले। जिसमें एक चैटिंग भी सामने आई। वह ग्राहकों को लड़की सप्लाई करने की बातें कर रहा था।
पीड़िता के पिता ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। बीते 8 सितंबर को नौबस्ता थाना में केशव उत्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई। लेकिन इसके पहले की पुलिस गिरफ्तार कर पाती। केशव उत्तम ने फतेहपुर में चाय की होटल पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।