कानपुर

फिर तैयार हो जाइए बिजली कटौती से निपटने के लिए, ठप हुआ अंडरग्राउंड केबलिंग का काम

अंडरग्राउंड केबलिंग की एनओसी न मिलने के कारण आईपीडीएस प्रोजेक्ट, जर्जर अंडरग्राउंड केबल और अंडरग्राउंड पॉवर सप्लाई नेटवर्क आदि के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में अगर जल्द ही एनओसी नहीं मिली, तो सर्दियों में बिजली की मांग बढ़ने पर लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

2 min read
Sep 29, 2018
फिर तैयार हो जाइए बिजली कटौती से निपटने के लिए, ठप हुआ अंडरग्राउंड केबलिंग का काम

कानपुर। अंडरग्राउंड केबलिंग की एनओसी न मिलने के कारण आईपीडीएस प्रोजेक्ट, जर्जर अंडरग्राउंड केबल और अंडरग्राउंड पॉवर सप्लाई नेटवर्क आदि के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में अगर जल्द ही एनओसी नहीं मिली, तो सर्दियों में बिजली की मांग बढ़ने पर लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. गर्मी में यह समस्या और भी ज्‍यादा विकराल हो सकती है.

ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए केस्को ने नगर निगम से इजाज़त मांगी है. काफी मामलों में रोड कटिंग चार्ज भी केस्को की ओर से जमा किया जा चुका है. इसके बावजूद इसकी एनओसी न मिलने से केस्को अधिकारी बुरी तरह से परेशान हैं. इससे भी बड़ी परेशानी की वजह है अंडरग्राउंड केबलिंग की एनओसी न मिलना. इससे आईपीडीएस प्रोजेक्ट प्रभावित है.

ये भी पढ़ें

छात्रों को बताई किसानों से जुड़ाव और विकास की नई राह

मार्च तक का है समय
इस प्रोजेक्ट को हर हाल में केस्को को अगले साल मार्च में पूरा करना है. वरना इसका खामियाजा केस्को को भुगतना पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर केबल बिछाने की इजाजत की वजह से डिप्टी पड़ाव सबस्टेशन, चमनगंज, जरीबचौकी सबस्टेशन भी प्रभावित हैं. वहीं रोड कटिंग के नाम पर केस्को एक करोड़ से अधिक धनराशि भी जमा कर चुका है. केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम से एनओसी मांगी गई. लगातार रिमाइंडर भी भेजे जा रहे हैं.

ये फीडर हैं प्रभावित
अंडरग्राउंड केबिल के वजह से सर्किल वन के अंतर्गत सुरसा मंदिर कोपरगंज, लाटूश रोड आलूमंडी, सुरसा मंदिर, कूड़ाघर चमनगंज के फीडर प्रभावित हैं. इसके बाद सर्किल टू के अंतर्गत बर्रा - 6 विद्युत कालोनी के फीडर प्रभावित हैं. इसके अलावा एम-177 दादा नगर, जी-27 पॉलीमर, सेक्टर सी पॉलीमर, 26 एक्स शास्त्री नगर, स्पेयर 2 दादा नगर के फीडर भी बुरी तरह से प्रभावित हैं. सर्किल थ्री के अंतर्गत कोयला नगर 06, लाल बंगला रिंग रोड, ओमपुरवा पोखपुर, बूढ़पुर मछरिया, बौद्ध नगर के फीडर भी प्रभावित हैं.

ये भी पढ़ें

व्यस्ततम अवधि में महंगी मिलेगी बिजली!
Published on:
29 Sept 2018 02:32 pm
Also Read
View All