Weather update: मौसम विभाग ने ठंड को लेकर पूर्व पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। ठंड अभी गई नहीं है।
Weather update: मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को तेज धूप निकलने की संभावना है, लेकिन उत्तर पश्चिमी हवाएं मौसम को ठंडा बनाएंगी। चार से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। रात और सुबह में गलन की स्थिति बनी रहेगी। नमी वाले क्षेत्रों में कोहरे का भी असर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान ऊंचे आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सुबह का कोहरा भी दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। जबकि सबसे अधिक न्यूनतम तापमान चुर्क का दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आगरा का 8.1, झांसी का 8.7, अयोध्या का 9, और बरेली का 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। आजमगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, फुरसतगंज, बांदा, कानपुर नगर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, उरई, हमीरपुर, आगरा, बरेली, और मुजफ्फरनगर का तापमान 10 या 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार बनारस, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और मेरठ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गाजीपुर, चुर्क, बलिया, बनारस और बीएचयू का न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 6 फरवरी को आसमान साफ रहेगा, लेकिन उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का तापमान गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि नमी वाले क्षेत्रों में कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा, लेकिन टुकड़ों में इसका असर दिखाई पड़ेगा। उत्तर पश्चिम में हवाएं चलने के दौरान आसमान बिल्कुल साफ हो जाता है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अभी सर्दी गई नहीं है; रात में गलन वाली सर्दी बनी रहेगी। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिससे तब मौसम और भी खराब होगा। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।