Head constable raped in Kanpur कानपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक बाइक चालक ने हेड कांस्टेबल को लिफ्ट देकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने इस संबंध में जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Head constable raped in Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज घटना हुई है। अयोध्या में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात 29 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी थाना सेन पश्चिम पारा स्थित अपने गांव आई थी। सुल्तानपुर से ड्यूटी करने के बाद वह सिविल ड्रेस में नरवल थाना क्षेत्र के पाली में उतरी। जहां से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में गांव का ही रहने वाला एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। जिससे हेड कांस्टेबल ने लिफ्ट मांगी। लिफ्ट लेकर गांव जाते समय रास्ते में बाइक चालक ने हेड कांस्टेबल को जबरन खेत में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Head constable raped in Kanpurउत्तर प्रदेश हेड कांस्टेबल ने इसकी सूचना सेन पश्चिम पर थाना पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और सर्च ऑपरेशन चला कर बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। बाइक चालक को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था नई घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को ड्यूटी करने के बाद वह अपने गांव जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले व्यक्ति से उसने लिफ्ट मांगी। जिसने हेड कांस्टेबल के साथ जबरदस्ती की दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल ने भी अपना बचाव किया और उसकी उंगली में काट लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।