
कानपुर में दो लड़कियों ने सड़क पर की मारपीट, PC- Patrika
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। जहां दो लड़कियां सड़क के बीचों-बीच लड़ाई करती हुई दिख रही हैं, जिसका करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक लड़की ने दूसरी लड़की को सड़क पर पटक दिया फिर उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीट रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कपड़े पहनी एक लड़की, काले कपड़े पहनी दूसरी लड़की को सड़क पर गिरा देती है। वह उसके बाल पकड़कर घसीटती है और बार-बार थप्पड़ मारती है। लड़की हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आती है फिर भी उसके सीने और सिर पर लात-घूंसे मारते हुए दिखा रही है। वहीं तीसरी लड़की पूरी घटना का वीडियो बनाती रहती है और बीच-बीच में वह भी पीड़ित लड़की को लात मारती दिखती है। वीडियो में हमलावर लड़की पूछती है कि क्या वह अभिषेक को छोड़ेगी या नहीं। तुम अभिषेक से क्या कह रही थी? तुम उसे बाबू कह रही थी, है ना? तुम उसे बता रही थी कि तुम उससे पहले कहीं मिली थी। स्काई लॉन में मिली थी।
बताया जा रहा है कि यह घटना यशोदा नगर बाईपास की है और लड़ाई में करने वाली लड़कियां बर्रा इलाके में रहने वाली बताई जा रही हैं। सड़क पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव के लिए कोई नहीं आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
30 Dec 2025 08:26 pm
Published on:
30 Dec 2025 08:26 pm
