कानपुर

Heavy rain prediction: पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, कल झमाझम बारिश का अलर्ट

Heavy rain prediction मौसम विभाग ने 17 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार गुरुवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है। रात में भी जमकर बारिश होगी।
2 min read
Jul 16, 2025
17 जुलाई के लिए अलर्ट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Heavy rain prediction मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार कल अक्षय रेखा फिर नीचे की ओर आ सकती है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई पड़ेगा। कानपुर मंडल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश होगी। आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। कानपुर में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 17 जुलाई को सुबह से ही झमाझम बारिश होने की संभावना है। जो रात तक बनी रहेगी। ‌

कैसा रहेगा कानपुर में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। 31 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने के भी चेतावनी दी गई है।

कैसा रहेगा कानपुर में 17 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में झमाझम बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में करीब 12 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। वही रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि 6 मिली मीटर बारिश हो सकती है।

Updated on:
16 Jul 2025 10:22 pm
Published on:
16 Jul 2025 05:21 pm