Humsafar Express, Railway employee dies due to beating हमसफर एक्सप्रेस में 11 साल की बच्ची ने रेल यात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। तो अन्य यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। कानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
Humsafar Express, Railway employee dies due to beating हमसफर (क्लोन) एक्सप्रेस की ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक बच्ची ने रेल कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। गुस्साए यात्रियों ने रेल कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने रेलकर्मी को गिरफ्तार किया और अपने साथ लेकर चली गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना बरौनी-नई दिल्ली हमसफर (क्लोन) एक्सप्रेस की है। छेड़छाड़ की घटना लखनऊ ऐशबाग और चारबाग स्टेशन के बीच हुई। रेल कर्मी को कानपुर में उतर गया था। मामला ऐशबाग जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है।
Humsafar Express, Railway employee dies due to beating 12 सितंबर को बरौनी से नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की घटना है। उसे समय ट्रेन ऐशबाग लखनऊ से आगे बढ़ रही थी। प्रशांत कुमार निवासी सरमस्तपुर मुजफ्फरपुर बिहार भी यात्रा कर रहे थे। साथ के बर्थ में यात्रा कर रही 11 वर्षीय बच्ची की मां टॉयलेट गई थी। वापसी में बच्ची ने मां से बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। जिससे नाराज यात्रियों ने चलती ट्रेन में रेल कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। घटना ऐशबाग और चारबाग के बीच की है।
Humsafar Express, Railway employee dies due to beating घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी प्रशांत कुमार को अपने साथ ले गई। पीड़िता की मां ने प्रशांत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इधर प्रशांत कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीआरपी की लापरवाही ने की। करीब 7 घंटे तक अपने साथ रखा। उसके बाद उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। यदि समय से उपचार मिल जाता। तो उसकी जान बच जाती। कानपुर सेंट्रल जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि प्रशांत कुमार की उपचार के दौरान मौत हुई है।