कानपुर

आईआईएस में शुरू होंगे तीन कोर्स, एडमिशन के लिए एंट्रेंस के बाद मेरिट बेस पर होगा चयन

एटीआई कैंपस से जुड़ने वाले छात्रों के लिए अच्‍छी खबर सामने आ रही है. सुनने में आया है कि यहां बन रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस) में सबसे पहले तीन कोर्स की शुरुआत की जाएगी.

2 min read
Jul 25, 2018
आईआईएस में शुरू होंगे तीन कोर्स, एडमिशन के लिए एंट्रेंस के बाद मेरिट बेस पर होगा चयन

कानपुर। एटीआई कैंपस से जुड़ने वाले छात्रों के लिए अच्‍छी खबर सामने आ रही है. सुनने में आया है कि यहां बन रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस) में सबसे पहले तीन कोर्स की शुरुआत की जाएगी. इन कोर्सेज की खासियत ये होगी कि इसमें मेरिट बेस पर लगभग 400 कैंडिडेट्स को दाखि़ला दिया जाएगा. इसके बारे में और जानकारी दी गई है कि बिल्डिंग का बेस तैयार हो चुका है और ये जून 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगी.

हुनर पर दिया जाएगा ध्‍यान
जी हां, आप सही सुन रहे हैं कि स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े शहर पहुंचे. उन्होंने यहां पहुंचकर आरडीएटी में डायरेक्टर व अन्य ऑफिसर्स के साथ अहम बैठक की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस है. ऐसे में जब हर हाथ में हुनर होगा तो उनको काम भी बेहद आसानी के साथ मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें

इटावा से बिंदकी तक कानपुर रेलवे बाईपास की तैयारी शुरू

इनको मिलेगी ट्रेनिंग
इससे जुड़े आरडीएटी(रीजनल डायरेक्ट्रेट ऑफ अप्रेंटिस एण्ड ट्रेनिंग) के निदेशक आरआर मन्नेवार ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि संस्थान में उन्‍हीं लोगों को ट्रेनिंग पाने का मौका मिलेगा जो पहले से ही आईटीआई से सर्टिफिकेट या फिर डिप्लोमा कोर्स किए हुए होंगे. वहीं अगर ट्रेनिंग की बात करें तो यहां सबसे पहले सीएमसी, ऑटोमोबाइल व वेल्डिंग कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसकी खासियत ये है कि यह ट्रेनिंग ठीक वैसे ही दी जाएगी जैसे किसी इंडस्ट्री में काम कराया जाता है.

याद दिलाते चलें ये भी
याद दिला दें कि 19 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर आए थे. उस वक्‍त उन्होंने ही इसका शिलान्यास किया था. गौरतलब है कि यह देश का पहला स्किल डेवलप करने वाला संस्थान होगा. इसके लिए करीब 66 करोड़ की लागत से तीन मंजिला संस्थान तैयार किया जा रहा है.

ऐसी ट्रेनिंग दी जाएगी
बताया गया है कि इंडस्ट्री को जिस तरह के ट्रेंड स्किल की जरूरत होगी उसी तरह की ट्रेनिंग इस संस्थान में दी जाएगी. इस बारे में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में देश के प्रामिनेंट इंडस्ट्री के साथ संवाद किया जाएगा. उनकी मांग के अनुसार अन्य कोर्स तैयार करके शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें

एमए इंग्लिश के सिलेबस में हुआ अहम बदलाव, छात्र पढ़ेंगे भगवत गीता भी
Published on:
25 Jul 2018 01:15 pm
Also Read
View All