26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमए इंग्लिश के सिलेबस में हुआ अहम बदलाव, छात्र पढ़ेंगे भगवत गीता भी

सीएसजेएमयू ने एमए इंग्लिश के सिलेबस में कई बदलाव किए हैं. नया सिलेबस इस तरह तैयार किया गया है, जिससे छात्र नेट व स्लेट की तैयारी भी आसानी से कर सकें.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 25 Jul 2018, 2:14 PM IST

Kanpur

एमए इंग्लिश के सिलेबस में हुआ अहम बदलाव, छात्र पढ़ेंगे भगवत गीता भी

कानपुर। सीएसजेएमयू ने एमए इंग्लिश के सिलेबस में कई बदलाव किए हैं. नया सिलेबस इस तरह तैयार किया गया है, जिससे छात्र नेट व स्लेट की तैयारी भी आसानी से कर सकें. एमए फाइनल के वाइवा के मार्क्‍स 50 से बढ़ाकर 100 करने के साथ ही एमए इंग्लिश फाइनल में तीन नए पेपर भी जोड़े जाएंगे. यह जानकारी इंग्लिश की को-ऑर्डिनेटर वीएसएसडी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. छाया जैन ने दी. इनमें सबसे खास बात ये है कि इनमें जोड़े जाने वाले नए पेपर में से एक होगा भगवत गीता का भी. जी हां, आप सही सुन रहे हैं कि छात्रों को अब अपनी पढ़ाई के दौरान ही भगवत गीता को जानने और उसे समझने का भी मौका मिलेगा. इस नए बदलाव से छात्रों का खुश होना तो लाज़मी है ही, साथ में उनके पेरेंट्स भी काफ़ी खुश हैं.

अब वायवा होगा 100 नंबर का
सीएसजेएमयू में मंगलवार को एमए इंग्लिश के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (बीओएस) की मीटिंग हुई. बीओएस के सीनियर मेंबर व पीपीएन कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि वर्ल्‍ड लिट्रेचर इन इंग्लिश का एक नया पेपर इंट्रोड्यूस किया जाएगा. इसके अलावा इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश और एक वैकल्पिक पेपर प्रोफेशनल इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल को भी कोर्स में जगह दी गई है. एमए इंग्लिश के कोर्स में अब स्टूडेंट्स को भगवतगीता पढ़ने का अवसर मिलेगा. लिट्रेचर में विजय तेंदुलकर, श्रीलाल शुक्ल, हरिवंश राय बच्चन, गिरीश कर्नाड, रवीन्द्र नाथ टैगोर, केदारनाथ सिंह को जगह दी गई है.

मिलेगी ऐसी मदद
को-आर्डिनेटर डॉ. छाया जैन ने बताया कि बीए पार्ट वन में तीन नये पोयट आरनॉल्ड, ब्राउनिंग और टेनीशन जोड़े गए हैं. सेकेंड पेपर में एसए के टॉपिक भी चेंज किए गए हैं. मीटिंग में प्रो. एस आर जलोटे, प्रो रानू उनियाल, प्रो एस के चौहान, डॉ. नीरू टंडन, डॉ बेबी रानी अग्र्रवाल, प्रो संजय कुमार स्वर्णकार मौजूद रहे.