Heavy rain alert in these districts of UP मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार एक से 4 मार्च तक झमाझम बारिश की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
IMD weather forecast heavy in these district मौसम विभाग में 4 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन बादलों के आवाजाही के कारण बारिश भी होगी। हिमालय पर्वत श्रृंखला पर होने वाली हलचल का असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। कानपुर मंडल में कुल 6 जिलें हैं। जिनमें कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा शामिल हैं। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सुबह शाम ठंडी हवा चलने की चलेगी। लेकिन दिन में गर्मी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार 28 फरवरी को आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज भी बादल छाए हुए हैं।
कानपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।