कानपुर

UP weather forecast: 13 जिलों पर पड़ेगा दितवाह तूफान का, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री

Impact of Cyclone Ditwah मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान दितवाह को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश के इन 13 जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। ‌

2 min read
Nov 30, 2025
फोटो सोर्स-मेटा एआई

Impact of Cyclone Ditwah मौसम विभाग के अनुसार चक्रवर्ती तूफान दितवाह का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में ऊंचे आसमान पर घने बादल के पहुंचने की संभावना है। जिससे कि मौसम में परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अब दितवाह तूफान के कारण दिन का भी तापमान गिरेगा। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

प्रदेश सरकार की घोषणा: आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र नहीं, केवल परिचय पत्र, ये विकल्प बताए गए

दितवाह तुफान का असर इन जिलों में

मौसम विभाग के अनुसार श्रीलंका होते हुए बंगाल की खाड़ी पहुंचा दितवाह चक्रवाती तूफान तबाही मचा रहा है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।‌ ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कानपुर मंडल के कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात और कानपुर नगर पर चक्रवाती तूफान का प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त झांसी, उरई, हमीरपुर, बांदा, महोबा, हरदोई, फतेहपुर और उन्नाव में भी मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं एक बार फिर सक्रिय होंगी। एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटे में दर्ज किया गया तापमान

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर को सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया। यहां का तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। इटावा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और बरेली का 9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। हरदोई और बुलंदशहर का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

बहराइच का तापमान सबसे अधिक

अधिकतम तापमान में बहराइच एक बार फिर 30 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में नंबर वन रहा। गोरखपुर का तापमान 28.7, कानपुर का तापमान 28.5, आजमगढ़ का तापमान 28 और प्रयागराज का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में कमी आने की भी संभावना जताई है।

Also Read
View All

अगली खबर